फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने 52 हजार का चूना लगाया

Fri, 02 Oct 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मोतीनगर कॉलोनी निवासी हीरालाल कुरील साइबर ठगी का शिकार होकर 52 हजार 500 रुपये गवां बैठे। उनके मोबाइल पर कॉल कर ठग ने एटीएम बंद होने की बात कहते हुए पिन नंबर पूछा, जिसे हीरालाल ने बगैर सोचे समझे बता दिया। इसके बाद ठगों ने उनके दो बैंक खातों से 52,500 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मोतीनगर कॉलोनी निवासी हीरालाल कुरील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स में बचत खाता है, जिसमें एटीएम इशू है। हीरालाल के मोबाइल पर 27 सितंबर 2015 को फोन कर किसी ने एटीएम बंद होने की बात कहते हुए दोबारा चालू करने के लिए एटीएम का पिन नंबर पूछा था। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा ठगों ने स्टेट बैंक के खाते पर इशू एटीएम के बंद होने की सूचना देते हुए इसका भी पिन नंबर पूछ लिया। हीरालाल ठगों के मंसूबे नहीं समझ सके और दूसरे एटीएम का पिन नंबर बता दिया। इसके बाद स्टेट बैंक के एटीएम से भी ठगों ने ढाई हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें