फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली और निघासन क्षेत्र में लूट-चोरी का सिलसिला जारी

Mon, 08 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों के सामने हाइटेक पुलिस फेल होती दिख रही है। थाना मितौली और निघासन क्षेत्र में चोरी-लूट की घटनाएं जारी हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। मितौली के मगहा गांव निवासी राकेश और निघासन के अंबरपुरवा गांव निवासी रामासरे के एक घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


वारदात: एक
मगही के एक घर से उड़ाया दो लाख का सामान
मितौली। गांव मगही निवासी राकेश ने बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के अन्य लोगों के साथ आंगन में सो रहे थे। चोर पड़ोसी की दीवार के सहारे उसके घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर 12 हजार रुपये की नगदी, करीब एक लाख रुपये के गहने आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

पखवाड़े भर पहले भी हो चुकी लूट-चोरी 
मितौली पुलिस के गश्त न करने और घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न करने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पखवाड़े भर पहले बदमाशों ने इसी गांव के जगेश्वर और प्रमोद के घर धावा बोल दिया था और गृहस्वामी को बंधक बनाकर पिटाई की थी। बदमाश करीब एक घंटे लूटपाट करने के बाद करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर भाग गए थे। तीन माह पूर्व इसी गांव के एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से चोर नगदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान बटोर लिया था। पुलिस ने दोनों मामलों को चोरी की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की थी, लेकिन अभी तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


नगदी समेत हजारों का सामान चोरी 
निघासन। गांव अंबर पुरवा निवासी रामासरे ने बताया कि उसका घर गांव के दक्षिण तरफ है। शनिवार की रात परिवार के सभी लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर में चोर घुस आए और घर के अंदर रखे कपड़े, बर्तन, एक साइकिल, बकरा, मोबाइल सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। चोरी होने की खबर जब गांव में फैली तो तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने सूचना होने से इंकार किया है। क्षेत्र में लगातार चोरियों का क्रम जारी है। करीब दो महीने पहले चोरों ने कस्बा निघासन, चार दिन पहले गांव सुक्खनपुरवा से हजारों का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने गांव सुक्खनपुर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें