पसगवां थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रहे कक्षा तीन के छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।
मड़वा गांव निवासी राजीव कुमार का 11 वर्षीय पुत्र विशाल पास के ही गांव सुखबसा में लगी बाजार में पैदल ही सामान खरीदने गया था। बताते हैं सामान लेने के बाद वह लौट रहा था, तभी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे रौंद दिया जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने कार को घेरकर चालक को पकड़ लिया। इस बीच सूचना मिलने पर पसगवां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।