फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में दो वाहन सीज  

Sun, 08 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। रविवार को कमल चौराहे पर पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दो वाहन सीज भी किए गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने नेताओं से जुड़े वाहन सवारों को हिदायतें भी दीं हैं। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ जितेन्द्र गिरि, एसओ पीके झा ने पुलिस बल के साथ कमल चौराहे पर चौपहिया वाहनों की औचक चेकिंग की। इसमें बहुजन मुक्ति पार्टी के दो वाहनों को अधिकारियों ने  सीज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक एक इनोवा वाहन में पार्टी का झंडा और बैनर लगा था। वहीं दूसरे बोलेरो वाहन से अधिकारियों ने भारी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद की है। दोनों वाहनों को थाने में पहुंचा दिया गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने नेताओं से जुड़े कई वाहन सवारों को हिदायत भी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें