फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में पकड़े बगैर टिकट  लाए जा रहे आठ यात्री   

Wed, 02 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक की चेकिंग में परिचालक का भ्रष्टाचार हुआ उजागर
विज्ञापन

कैसरबाग से लखीमपुर आ रही लखीमपुर डिपो की बस
 हरदोई मुख्यालय के चेकिंग दस्ते ने लखीमपुर डिपो की एक बस में आठ सवारियों को बगैर टिकट लाए जाने का मामला पकड़ा है। यह बस कैसरबाग से लखीमपुर आ रही थी। चेकिंग दस्ते ने परिचालक द्वारा किए गए भ्रष्टाचार प्रकरण की रिपोर्ट आरएम और एआरएम लखीमपुर को भेज दी है।
परिवहन निगम के हरदोई मुख्यालय के चेकिंग स्टाफ ने कैसरबाग से लखीमपुर आ रही बस संख्या यूपी 31 टी 8782 को झरेकापुर के पास चेक किया। चेकिंग के दौरान बस में आठ सवारियों के टिकट नहीं बने मिले। यात्रियों ने चेकिंग दस्ते को बताया कि परिचालक को टिकट के लिए पैसे दिए थे, लेकिन परिचालक ने टिकट नहीं बनाया, जिस पर चेकिंग दस्ते ने परिचालक के खिलाफ आठ सवारियों के टिकट न बनाए जाने के मामले की लिखापढ़ी कर मामले की रिपोर्ट एआरएम लखीमपुर वीके गोस्वामी सहित आरएम हरदोई को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरदोई के यातायात निरीक्षक सचान ने परिचालक रामपाल मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रकरण पकड़कर रिपोर्ट की है। परिचालक के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कारवाई की जाएगी।
वीके गोस्वामी, एआरएम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें