फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखड़ा फार्म में घर जलकर राख

Sat, 24 Jan 2015 11:47 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखड़ाफार्म में शुक्रवार की रात लैंप से लगी आग में एक घर जलकर राख हो गया। एक भैंस की जलकर मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

चौखड़ाफार्म निवासी महेंद्र सिंह के  घर  शुक्रवार की रात करीब नौ बजे लैंप के गिर जाने से फूस की बनी टटिया जलने लगीं, धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घारी में ब्ंाधी भैंस को खोलने के प्रयास में महेंद्र का भाई देवराम झुलस गया पर वह भैंस को नहीं बचा सका। आग बुझाने में उसकी बहन ज्योति भी झुलस गई। आग इतनी तेज थी कि कोई सामान न निकाला जा सका। इसमें घर के अंदर बहन की शादी के लिए रखा सामान और अनाज, साइकिल, 15 हजार रुपये जलकर राख हो गए। आग में एक गाय भी झुलस गई। आग की सूचना पाकर प्रधानपति धर्मपाल चौधरी, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह आदि पहुंचे और सूचना राजस्व विभाग को दी जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान आंकलन किया और जल्द मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें