फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक मार्ग की पैमाइश कराने पर मारपीट, एक घायल

Wed, 03 May 2017 11:20 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घायल ने दूसरे पक्ष पर लगाया फायरिंग करने का आरोप
एक-दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज                  

चक मार्ग की पैमाइश कराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, इससे एक पक्ष के अजीतपाल सिंह घायल हो गए। घायल ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनहा गंगापुर ग्रंट निवासी अजीतपाल सिंह ने बताया कि एक मई की शाम चार बजे के करीब वह चक मार्ग की पैमाइश गोला तहसील के लेखपाल मनीष शुक्ला एवं उनके मुंशी जगदीश से करा रहे थे। तभी गांव के ही रेशम सिंह, कुलदीप सिंह, चरनजीत सिंह और सेवा सिंह लाठी डंडा, तमंचा और फावड़ा लेकर आ गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर रेशम सिंह ने जान से मारने की नियत से उसके गर्दन पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने तीन फायर भी किए। सूचना मिलने पर पीड़ित अजीतपाल सिंह के भाई बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और यूपी 100 डायल नंबर को पुलिस को सूचना देकर भाई को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बलजीत सिंह की तहरीर पर रेशम सिंह, कुलदीप सिंह, चरनजीत सिंह और सेवा सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर दूसरे पक्ष के सेवा सिंह की ओर से भी धारदार हथियार से जख्मी कर देने के मामले में अजीत पाल, करमजीत, बलजीत और हरविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें