फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेदीपुर के पास फिर दिखा बाघ, दहशत

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
टाइगर सफारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
मैलानी रेंज के जंगल से सटे गांवों छेदीपुर, सोहनरा भूड़, ढाका, भरिगवां आदि इलाकों में बाघ दिखाई दिया है। वन कर्मियों ने भी बाघ के पगमार्क मिलने की पुष्टि की है। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

आमतौर पर सर्दियों के मौसम में बाघ जंगल से निकलकर गन्ने के खेतों में होते हुए आबादी के पास तक आ जाते हैं। पिछली बार बाघ के हमलों से हुईं मौतों के बाद भी वन विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। जंगल के आसपास निगरानी करना तो दूर वन विभाग ने अभी तक जागरूकता अभियान भी शुरू नहीं किया है। हालांकि इस बाबत डीएफओ साउथ अखिलेश पांडे ने बताया कि मैलानी रेंज में बाघों की नियमित मॉनीटरिंग हो रही है। बाघ जंगल से बाहर न निकल सकें, इसके लिए वहां पर खाईं खोदने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें