फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के सेक्टर महासचिव की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज/मैलानी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था राजदेव
विज्ञापन

बसपा विधायक मृतक के घर पहुंचे, बंधाया ढाढ़स 
कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लैलूननगर निवासी बसपा के सेक्टर महासचिव 55 वर्षीय राजदेव की मंगलवार को घर के बाहर सोते समय किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चचेरे भाई प्रेमचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से बसपा कार्यकर्ताओं में रोष है।
ग्राम लैलूननगर निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि उनके चचेरे भाई राजदेव के परिवार के सभी सदस्य गोरखपुर में एक  शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर राजदेव अकेले सो रहे थे। रात 11 बजे के करीब किसी ने गहरी नींद में सो रहे उनके चचेरे भाई राजदेव पर मच्छरदानी के बाहर से 315 बोर तमंचे से सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से मच्छरदानी जलने लगी और राजदेव की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग जग गए। राजदेव के चचेरे भाई प्रेमचंद्र के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा की राजदेव का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। मच्छरदानी का कुछ भाग भी जला हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी और थाना मैलानी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मृतक के चचेरे भाई और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली। चौकी प्रभारी इनल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना इरादतन हत्या की प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर सेक्टर महासचिव की हत्या की सूचना से बसपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। पलिया के बसपा विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे और परिवार वालों को ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होंने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर घटना का खुलासा कर हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजदेव पलिया विधानसभा के पहाड़ापुर सेक्टर के महासचिव थे। उनकी हत्या से साफ हो गया है कि सपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। साढ़े चार साल में कानून व्यवस्था में सुधार न लाने के चलते मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। पुलिस से हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। यदि पुलिस ने लापरवाही की तो आंदोलन किया जाएगा। 
-अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें