फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित

Thu, 14 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- धौरहरा के एक और रमियाबेहड़ ब्लाक के दो शिक्षक शामिल
विज्ञापन

- बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने विद्यालय से गैर हाजिर रहने वाले और एमडीएम में गड़बड़ी करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में आने वाले तीन शिक्षकों में एक शिक्षक धौरहरा और दो शिक्षक रमियाबेहड़ ब्लाक के हैं, जिन्हें निलंबन की अवधि में दूसरे विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिक्षकों को आरोप पत्र निर्गत कर जांच करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी पलिया और ईसानगर को दिए गए हैं।
विज्ञापन

धौरहरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर का खंड शिक्षा अधिकारी ने छह जुलाई 2016 को निरीक्षण किया, जिसमें पाया कि सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार दो जुलाई से लगातार अनुपस्थित थे। इसके अलावा आरोप है कि दिसंबर 2015 में विद्यालय ज्वाइन करने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार फरवरी 2016 में सात दिन, मार्च 2016 में चार दिन, मई 2016 में सात दिन तक अनुपस्थित रहेे। शिक्षक के इस कृत्य को लापरवाही, अनुशासनहीनता मानते हुए बीएसए ने प्रवीण कुमार को निलंबित कर बेहजम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खेरवा में  उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। पलिया के खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। रमियाबेहड़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जटपुरवा का बीईओ ने पांच जुलाई को निरीक्षण किया, जिसमें प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राव नौ मई 2016 से लगातार अनुपस्थित मिले। विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की संख्या के मुकाबले उपस्थिति बेहद कम पाई गई। शिक्षक के इस कृत्य को बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मानते हुए बीएसए ने वीरेंद्र राव को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि मेें शिक्षक प्राथमिक विद्यालय जटपुरवा में ही उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जबकि बीईओ ईसानगर रमेश पंकज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानपुर का छह जुलाई को निरीक्षण हुआ, जिसमें विद्यालय बंद मिला। गांव वालों ने आरोप लगाया कि एक जुलाई से ही विद्यालय नहीं खुला है। जांच में पाया गया कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद एमडीएम में 24 बच्चों को खाना दिया जाना दर्शाया गया। नवनिर्मित रसोइघर बहुत जर्जर मिला। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने प्रधानाध्यापक रामपाल वर्मा को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच बीईओ ईसानगर रमेश पंकज को सौंपी है। निलंबन अवधि मेें उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानपुर में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश शिक्षक को दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें