नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव भनवापुर में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई की पत्नी की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौैके से फरार हो गया। सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित, एसओ बृजेंद्र्र सिंह यादव ने बेहजम चौैकी पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
गांव भनवापुर निवासी मुनेश कुमार यादव और उसके छोटे भाई प्रेमकिशोर यादव के बीच मंगलवार की सुबह विवाद हो गया। इसके बाद मुनेश ने तमंचा निकालकर छोटे भाई प्रेमकिशोर पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद उसने दूसरा कारतूस लगाकर फायर किया, जो पति को बचाने आगे आई शिवानी के सीने में लगा। इससे 28 वर्र्षीय शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारोपी मुनेश घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। आंखों के सामने पत्नी की मौत देखकर उसका पति प्रेमकिशोर बदहवास होकर चीखने लगा, जिससे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर सीओ मितौैली मिथिलेश कुमारी दीक्षित और एसओ बृजेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बरीकी से मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके पर 315 बोर का एक खोखा मिला है।
अविवाहित हैै हत्यारोपी
मृतका का पति प्रेमकिशोर तीन भाइयों में सबसे छोटा है। परिवार में सबसे बड़ा भाई भगवानबक्स और हत्यारोपी मुनेश मंझले र्भाई हैै। बताते हैं कि हत्यारोपी मुनेश की शादी नहीं हुई है। जबकि बड़े भाई भगवानबक्स और छोटे भाई मुनीश की शादी हो चुकी थी।
ढिबरी सेे छप्पर जलने के विवाद में हत्या
मृतका के पति प्रेमकिशोर यादव ने बताया है कि रविवार की शाम को शिवानी ने मुनेश के छप्परनुमा घर में ढिबरी जर्लाई थी, जिसके कुछ देर बाद आग लग गई थी। इसको लेकर विवाद हुआ था, हालांकि मामले में हत्यारोपी के गांव की ही एक महिला से संबंध बताए जा रहे हैं, जिसको लेकर परिवार वाले विरोध करते थे।
ढिबरी से छप्पर जलने के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हैै। हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लर्गाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-मिथिलेश कुमारी दीक्षित, सीओ मितौली