फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास ताला तोड़कर चोरी

Wed, 04 Feb 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर की पुलिस चौकी मिश्राना से 20 कदम दूर स्थित उमाशंकर यादव के मकान का ताला तोड़कर चोर इंवर्टर, बैटरा, पानी की टंकी की फिटिंग का समान समेत करीब 25 हजार का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी उमाशंकर ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने मकान में कोंचिग सेंटर खोल रखा है। मंगलवार की रात कोचिंग में पढ़ाने के बाद वह गांव चले गए थे। सुबह लौटे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और सारा सामान चोरी चला गया है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल शहर के बीचोंबीच पुलिस चौकी के पास से चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। उधर चौकी इंचार्ज हेमवती ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें