सदर कोतवाली से चंद कदम दूर हुई घटना
तहसील परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुजारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी हैै। तहसील परिसर में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था के दावों की कलई खुल गई है, क्योंकि चंद कदम की दूरी पर कोतवाली और सीओ दफ्तर मौजूद है।
मोहल्ला राजगढ़ निवासी मंदिर के पुजारी राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया वह कई वर्षों से मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य कर रहा है। बुधवार की रात करीब 10 बजे मंदिर को बंद कर वह अपने घर गए थे। इसके बाद बृृहस्पतिवार की सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा, तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने मंदिर में रखा पीतल का घड़ा, बाल्टी, टंकी आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताते चलें कि तहसील परिसर में रात को सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है। इसके बावजूद मंदिर में चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैैं। वहीं सदर कोतवाली और सीओ आफिस से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की घटना से साफ है कि चोरों को पुलिस का खौफ नहीं है।