फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर हजारों का माल उड़ाया

Thu, 27 Aug 2015 11:27 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धर्माखेड़ा गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर बक्से से नकदी, जेवर समेत हजारों का सामान चुरा लिया। घटना के समय परिवार वाले छत पर सोए हुए थे। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धर्माखेड़ा गांव में बुधवार की रात लखपत सिंह यादव के घर में चोर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवर और साढ़े आठ हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे आहट पाकर गृहस्वामी छत से नीचे आया तो कमरे का ताला टूटा मिला और कमरे में रखा सूटकेस, बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसने घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास क्षेत्र में चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मारपीट कर जेवर लूटने का आरोप
मैगलगंज। फत्तेपुर चौकी इलाके के गांव दुर्गानगर में एक विवाहिता ने गांव के ही युवक पर मारपीट कर जेवरात लूट लेने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

दुर्गानगर गांव निवासी गुलजार की पत्नी रामगुनी ने बताया कि वह खेत में घास काटने गई थी, जहां गांव का ही एक व्यक्ति मारपीट कर नाक का फूल और माला छीनकर फरार हो गया। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि युवक नशीली गोलियां और शराब पीने का आदी है। घटना संदिग्ध है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें