फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवारों ने तीन लोगों को लूटा

Sun, 21 Jun 2015 11:44 PM IST
संसारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी थाना क्षेत्र की खुटार-गोला रोड पर रविवार को बाइक सवार सशस्त दो बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों से करीब बीस हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुहापुर निवासी अवधेश वर्मा पूर्वाह्न 11 बजे अपने गांव से संसारपुर में रेडीमेड की दुकान पर आ रहे थे। बताया जाता है कि खुटार मार्ग पर संसारपुर की ओर मुड़ते ही पीछे से आई लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने तमंचा लगाकर लूटने का प्रयास किया। जब अवधेश ने आनाकानी की तो लुटेरों ने उसकी पिटाई कर जेब में रखे पांच हजार रुपये नकद और बाइक लूटकर गोला की ओर भाग गए। एक घंटे बाद इसी मार्ग पर संसारपुर निवासी शरद कुमार गल्ला खरीदने के लिए कसबे के पूरब में फड़ बिछाये थे तभी इन्हीं लुटेरों ने तमंचा दिखाकर उनसे पांच हजार नगद और 500 रुपये की रेजगारी लेकर भाग गए। दोपहर बाद तीन बजे खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम अंडहा निवासी परमजीत सिंह ट्रक ड्राइवर गोला खुटार चुंगी पर खड़े थे। इन्हीं बाइक सवार बदमाशों ने उनसे पता पूछकर बाइक पर बैठा लिया और मुरादपुर के पास कच्चे रास्ते पर ले जाकर तमंचे के बल पर 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। दिनदहाड़े हुई घटनाओं की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी और थाना मैलानी को दे दी गई है।
एक सप्ताह बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं
कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के कुकरा निवासी दो लोगों से 17 जून को हुई लूट की पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गांव निवासी सद्दाम अंसारी और इब्राहीम अंसारी गांव के ही आदिल परवेज से बाइक मांगकर रमजान में इफ्तार कराने के लिए गोला सामान खरीदने आए थे। बाजार से सामान खरीदकर घर जाते समय गोला-कुकरा जंगल स्थित सौफुटिया और नहर के मध्य नकाबपोश सशस्त्र पांच बदमाशों ने असलहों की दम पर बाइक रोककर लूट लिया था। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट अभी तक नहीं दर्ज की है। आरोप है कि पुलिस चोरी में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पीड़ित पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन

दुकानदार से 1900 रुपये छीने
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव भुलैयाखेड़ा के पास बदमाशों ने एक साइकिल सवार को रोककर डरा धमकाकर उसके पास से 1900 की नगदी छीन ली है। पीड़ित ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी हैै।
विज्ञापन

बहेरा गांव निवासी कौशल सिकंद्राबाद कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाता हैै। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर लौैट रहा था। रास्ते में भुलैयाखेड़ा के पास तीन बदमाशों ने उसे रोककर उसकी पर्र्स से 1900 रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने फोन कर चौैकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज सत्यपाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें