कोतवाली सदर क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास दो बाइक सवार बदमाश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर का पर्स छीन कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विकास खंड रमियाबेहड़ में तैनात बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर रीता साहू सोमवार को शहर में आई थीं। लगभग 10.00 बजे रोडवेज के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। सुपरवाइजर रीता साहू ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि पर्स में एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी और लगभग 10 हजार रुपये नकद थे हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।