पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
भतीजे की शादी का सामान लेने जा रही थी महिला
महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं
थाना ईसानगर क्षेत्र में सिसैया के पास मिनी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार इसी थाना क्षेत्र के गांव भैडे़ता निवासी 45 वर्षीय लल्ली देवी की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद सुरेंद्र कुमार घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक गांव भैडे़ता निवासी लल्ली देवी के भतीजे राममिलन की 11 जुलाई को शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। लल्ली देवी आठ वर्षीय पोते करन को लेकर अपने दामाद सुरेंद्र कुमार की बाइक पर सवार होकर शादी का कुछ सामान खरीदने सिसैया जा रहीं थी। रास्ते में सामने से आ रही मिनी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे लल्ली देवी और उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करन बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लल्ली देवी को मृत घोषित कर दिया। दामाद सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रोडवेज बस की टक्कर से दंपति घायल
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौरी निवासी 45 वर्षीय रामसनेही अपनी पत्नी जानकी देवी की दवा लेने बाइक से शहर आ रहे थे। राजापुर के पास वनविभाग के बैरियर के निकट सामने से रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।