फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूटी, घिरने पर छोड़ कर भागे लुटेरे

Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन
बाइक पर सवार दो बदमाशों ने की घटना 
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र के नकहा पिपरी चौकी क्षेत्र में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अलीगंज-लखीमपुर रोड पर शुक्रवार की देर शाम गोला कोतवाली क्षेत्र के चौरठिया गांव निवासी संदीप कुमार की बाइक लूट ली। ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी से लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक तो मिल गई, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने लूट की घटना मानने से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि दो लोगों के बीच विवाद हुआ था।  
विज्ञापन

गांव चौरठिया निवासी संदीप कुमार लखीमपुर से रात करीब 9 बजे वापस जा रहे थे। फरधान थाना क्षेत्र की नकहा पिपरी चौकी क्षेत्र में लखीमपुर-अलीगंज पर उल्ल नदी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही उसमें एक ने तमंचा दिखाकर बाइक लूट ली। संदीप ने उनके जाते ही शोर मचा कर यूपी 100 पर फोन कर दिया। जबतक यूपी 100 पुलिस पहुंचती आसपास के लोगों ने बदमाशों के घेर लिया। बदमाश खुद को ग्रामीणों और पुलिस के बीच घिरता देख बाइक खाई में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक बरामद कर संदीप को दे दी है। बाइक स्वामी संदीप ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ शिवानंद यादव का कहना है कि बाइक लूटी नहीं गई थी। संदीप का उसके गांव के दो लोगों से विवाद हुआ था, इसी विवाद के चलते उसकी बाइक बाइक छीन ली थी, जिसे यूपी 100 ने मौके पर ही बरामद कर बाइक  स्वामी को दे दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें