फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, पति जख्मी

Tue, 03 Mar 2015 08:10 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार की शाम को पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर साइकिल से जा रहे वृद्ध दंपति को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार दो लोगों को भी मामूली चोटें आईं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पटिहन निवासी मुन्ना अपनी पत्नी 60 वर्षीय पत्नी नूरजहां को साइकिल से लेकर निबुआ बोझ स्थित ससुराल जा रहा थे। जब पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर गुदड़िया बाबा के आगे पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें नूरजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना मामूली रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना में बाइक पर सवाल दो लोग भी जख्मी हुए। सूचना मिलते ही एसओ केपी सिंह, एसएसआई कौशलेंद्र मय बल के वहां पहुंच गए और महिला के शव व उसके पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बाइक सवार दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें