फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा जख्मी

Tue, 03 Mar 2015 07:44 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनघुसरी गांव के पास एक बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर एक होमगार्ड की बाइक बोलेरो से टकरा गई, जिसमें वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी घुरईलाल की 70 वर्षीय पत्नी जानकी देवी का मायका नौंगवां कस्बे में है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे वह पैदल अपने मायके जा रहीं थीं कि तभी पलिया-निघासन मार्ग पर बनघुसरी गांव के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से महिला जख्मी हो गई और सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिपाही वीर सिंह और नागेंद्र ने घायल महिला को पीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर सोमवार रात 8.30 बजे मझगईं चौकी से ड्यूटी कर बाइक से भगवंतनगर गुलरा घर जा रहे होमगार्ड नंदराम चौहान की नौगवां बस स्टाफ के पास बोलेरो से टक्कर हो गई। इसमें नंदराम जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें