फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की भूमिका की पड़ताल शुरू

Sun, 01 Mar 2015 12:09 AM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देररात डीसीएम से बरामद हुई सागौन की लकड़ी के मामले में पुलिस के सिपाही की भूमिका पड़ताल शुरू कर दी है। डीडी हरदोई के एसपी को पत्र भी भेजेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार की देररात करीब 8.30 बजे दुधवा नेशनल पार्क की रेंजर नसीम अहमद के नेतृत्व वाली एक टीम ने पलिया दुधवा मार्ग पर एक डीसीएम वाहन को पकड़ कर उसमें करीब 78 पटरे सागौन की लकड़ी बरामद की थी। इसमें पत्नी और बच्चों के साथ एक व्यक्ति भी था जो अपने को पुलिस का जवान और एक मंत्री गनर बता रहा था उसने वहां दबाव बनाने की कोशिश कि लेकिन टीम ने उसकी एक न सुनी जिसके चलते वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। बताया गया है कि वह खीरी के आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के पचपेड़ा का निवासी है और हरदोई में तैनात है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और शनिवार को चालक को जेल भी भेज दिया गया । डीडी बीके सिंह के मुताबिक मामले में सिपाही की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी गई उनके मुताबिक चालक ने यह लकड़ी उसी से लदवाने की बात कही थी इसके चलते एसपी हरदोई को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें