फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से गोमांस बरामद

Thu, 07 Apr 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
विज्ञापन
बीफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, दो मौका पाकर फरार
विज्ञापन

लोगों ने किया कोतवाली में हंगामा, बाद में हुए शांत
पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव  सरैयां के एक गन्ने के खेत से गोमांस बरामद कर पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर तमाम लोग कोतवाली आ धमके और हंगामा काटने लगे,  पुलिस के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
पुलिस को दी गई तहरीर में  ग्राम  दयानतपुर के किसान गुरुप्रीत सिंह का कहना है कि बुधवार की रात उसके घर से दो भैंस तथा एक गाय चोरी हो गई, उसने अपने परिवार तथा आस पास के लोगों को सूचना दी। इस पर वे लोग पशुओं के निशानों का पीछा करते हुए ग्राम सरैया के मकसूद के खेत पर पहुंचे तो देखा कि कई लोग उसके जानवरों को काट रहे हैं, उसने थाने आकर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस को देेखकर पशु तस्कर भागने लगे। बाद में पांच पशु तस्कर पुलिस की पकड़ में आ गए जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुप्रीत का आरोप है कि उसकी गाय की हत्या कर दी गई जबकि भैंसें भी मौके पर नहीं थी। 
घटना की खबर लगते ही तमाम लोग कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे, प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही ने शुक्रवार तक चोरी का खुलासा करने तथा पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

इस मौके पर बलवीर सिंह, रणवीर सिंह, प्रीतम सिंह, तरसेम सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, करतार सिंह, प्रगट सिंह के अलावा भाजपा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह, उमेश बाजपेई , ज्योतिर्मय बरतरिया, रवि शुक्ला, शिवम राठौर, श्याम किशोर अवस्थी, अमित भसीन,  अंकित मिश्रा,आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें