फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय घर में गिरा हथगोला, ग्रामीण झुलसा

Thu, 19 Mar 2015 07:01 PM IST
तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर के ग्राम बरसोला कलां में सोते समय एक ग्रामीण के बिस्तर पर हथगोला गिरने से धमाका हुआ। जिससे बिस्तर में आग लग गई। हथगोले का छर्रा लगने से ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी खुशीराम बुधवार रात में घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रहा था। उसके मुताबिक आधी रात के बाद जोरदार आवाज से धमाका होने पर खुशीराम झुलस गया है तथा उसके कंधे पर छर्रा लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान उसने पास में सो रहे बच्चों को किसी  तरह अलग किया। तेज धमाके से मोहल्ले के लोग घबराकर जाग गए और खुशीराम का शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर हथगोले का अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार और गांव के लोग काफी दहशत में हैं। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह यादव अभी यह नहीं पता चल पाया है कि हथगोला किसने और क्यों फेंका। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें