फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की दलित छात्रा का खेत में मिला शव      

Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        अमीरनगर/बग्घून (लखीमपुर खीरी)। 
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की शाम शौच को गई थी छात्रा, एक पैर से थी विकलांग       
विज्ञापन

चेहरे, पीठ और गले पर थे चोटों के निशान      
घर वालों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका       
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में रविवार की शाम शौच करने गई दलित 24 वर्षीय छात्रा का शव सोमवार की सुबह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बरामद हुआ। वह एक पैर से विकलांग थी और मेरठ यूनीवर्सिटी से बीएड कर रही थी। छात्रा के चेहरे, पीठ और गले पर चोटों के निशान थे। घर वालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस को सिर्फ हत्या की तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।       
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री एक पैर से विकलांग है। वह मेरठ यूनीवर्सिटी से बीएड कर रही है। छात्रा के पेपर चल रहे हैं। छात्रा 25 मई को मेरठ से घर आई थी। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह खेतों में शौच करने गई थी, लेकिन जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग चितिंत हो उठे। उन्होंने घर वालों के साथ गांव और खेतों में पुत्री की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर यूपी 100 को मामले की सूचना दी। देर रात तक यूपी 100 और ग्रामीणों के साथ खेतों में तलाश की गई, लेकिन पुत्री का कोई पता नहीं लगा। सुबह होने पर परिवार वालों ने गांव के लोगों के साथ फिर तलाश शुरू की और गन्ने के खेतों को खंगाला तो सुबह करीब सात बजे गांव के ही गांव के दक्षिण रामलोटन के गन्ने के खेत से छात्रा का शव बरामद हुआ। शव मिलने से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की गर्दन पर गहरे निशान थे। पीठ और चेहरे पर भी चोटें थीं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के गले पर गहरा निशान मिला है, लेकिन घटनास्थल पर कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे उसकी हत्या हुई हो। रेप के बाबत उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

 
छात्रा की हत्या की गई है। परिवारवालों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घटना को अंजाम देने वाला जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।
डॉ एस. चन्नप्पा, एसपी
 
....कहीं दूसरी जगह तो नहीं की गई हत्या       
नहीं मिला छात्रा का दुपट्टा और लोटा       

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में बीएड की छात्रा का खेत से बरामद हो गया, लेकिन उसका दुपट्टा और लोटा काफी तलाश करने के बाद भी बरामद नहीं हो सका है। दुपट्टा और लोटा गायब होने व परिस्थितियजन्य साक्ष्य इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि छात्रा की कहीं दूसरे स्थान पर हत्या की गई और उसका शव रामलोटन के खेत में फेंका गया है। पुलिस भी इस संभावना से इंकार नहीं कर रही है।       
मृतका दो बहनों में बड़ी और भाइयों में मंझिली थी। उसके पिता की माली हालत भी काफी अच्छी नहीं है। वह खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतका पढ़ने में काफी तेज थी, सो पिता अपनी होनहार बिटिया की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं रखी। वह आर्थिक तंगी के बीच उसे पढ़ा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के पेपर चल रहे थे। 30 मई को उसे पेपर देने के लिए फिर मेरठ जाना था, लेकिन किसी ने उसकी पुत्री की जान ले ली। छात्रा का जिस स्थान पर शव पड़ा था। वहां किसी प्रकार के कोई संघर्ष के निशान नहीं थे और न ही गन्ना टूटा हुआ था। इसके अलावा उसका लोटा और दुपट्टा भी गायब था। घर वालों और पुलिस ने दुपट्टा और लोटे की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मौके पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि छात्रा की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर की गई और शव को लाकर खेत में डाल दिया गया।       
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें