फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आटोलिफ्टरों के कब्जे से पांच बाइक बरामद 

Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नेपाल बेचने ले जाने की फिराक में थे आरोपी 
थाना सिंगाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव दलराजपुर के पास से दो आटोलिफ्टरों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तीन अन्य बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। 
विज्ञापन

एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक चोरी की अलग-अलग बाइकों से सिंगाही की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने गांव दलराजपुर के पास स्थित डॉक्टर फार्म के पास ग्राम दलराजपुर निवासी बब्बू उर्फ बलवीर सिंह और हरवंश सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने जब बाइक के कागज मांगे तो दोनों आरोपी नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को थाना लाकर जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि दोनों बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक जगह एकत्र की गईं तीन अन्य बाइकों को भी बरामद कर लिया। आरोपी बाइकों को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें