फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर पुलिस करेगी बीडीओ के अपहरण मामले की जांच

Sat, 14 May 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा सीतापुर क्षेत्र में हुई थी वारदात
विज्ञापन

घटनास्थल की जांच के बाद स्थानांतरित होगी विवेचना 
ब्लॉक रमियाबेहड़ के बीडीओ प्रणय कृष्ण के अपहरण मामले की जांच सीतापुर पुलिस करेगी। घटनास्थल सीतापुर का होने पर खीरी पुलिस ने अब मामले को सीतापुर पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

10 मई को रमियाबेहड़ के बीडीओ प्रणय कृष्ण अपनी कार से लखनऊ से रमियाबेहड़ वापस आ रहे थे। सीतापुर के झरेखापुर के पास उनकी पत्नी कल्पना ने अपने साथी पीएसी जवान राजू सिंह के साथ उनका कार समेत अपहरण कर लिया था। तीन दिन बाद खीरी पुलिस ने रायबरेली स्थित पत्नी कल्पना के आवास से बीडीओ को बरामद कर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण की घटना सही पाई गई है। बीडीओ प्रणय कृष्ण ने घटना झरेखापुर के पास होने की बात कही है। खीरी पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। घटनास्थल जिस थाना क्षेत्र का होगा। विवेचना सीतापुर जिले की उसी थाने को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें