फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ से मारपीट में  दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 

Thu, 05 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में हुई थी घटना
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एवं ईसानगर ब्लाक में तैैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से उनके घर पर मारपीट करने के मामले में आरोपी कोटेदार और उसके साथी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै, जिसमें आरोपियों पर सादे स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराने का भी आरोप है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले सुलह-समझौते की कोशिशें भी की गई, लेकिन बात न बनने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले की जांच जेल गेेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

गंगोत्रीनगर निवासी वीडीओ निर्भय कुमार झा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 21 अप्रैल 2016 को अवकाश होने की वजह से घर पर था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थेे। शाम करीब चार बजे ईसानगर ब्लाक की ग्राम पंचायत रायपुर के कोटेदार रामू सिंह और दीनू सिंह निवासी चंद्रामा कला घर पर आ गए, जहां दोनों आरोपियों ने अकारण मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों आरोपी उसे जबरन कचहरी स्थित गेस्ट हाउस ले गए, जहां मारपीट करते हुए 50 रुपये, 10 रुपये के स्टांप और दो सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने वीडीओ को पौने सात बजे अपने चंगुल से आजाद करते हुए घर पर छोड़ा। इसके बाद रात करीब पौने 11 बजे प्रधान के पति रामसनेही सिंह और लौकाही के प्रधान अवनीश वर्मा सुलह समझौता कराने के लिए वीडीओ के घर पहुंचे, जिसमें हस्ताक्षर कराए गए स्टांप और सादे कागज वापस करने पर सहमति बनी। कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों ने जब स्टांप पेपर वापस नहीं किए, तो वीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित वीडीओ ने घटना के साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किए हैं। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर जांच कराने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना जेल गेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। 
-एसपी उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें