फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से दीवार और टिन गिरी, चार जख्मी

Thu, 05 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  -लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
राोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- हल्की बारिश से मौसम में तरावट, तापमान में गिरावट
विज्ञापन

- कई जगह हुआ जलभराव, दिन में निकली कड़ी धूप
तेज आंधी और बारिश का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को तड़के सुबह आई तेज आंधी से निघासन के राजपुर गांव में एक दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर तीन लोग घायल हो गए, जबकि पलिया क्षेत्र के ढखिया गांव में टीन गिरने से एक वृद्धा जख्मी हो गई। गुरुवार को भी हल्की बारिश से मौसम में तरावट आ गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार की सुबह आई तेज आंधी और बरसात के बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा था। कड़ी धूप निकली लेकिन रात में फिर आसमान में बादल घिर आए। सुबह करीब चार बजे एक बार फिर आंधी आई, हालांकि आंधी का वेग बुधवार को आई आंधी जैसा नहीं था, फिर भी कई जगह पेड़ों की डालें टूट गई, छप्पर और टिनशेड उड़ गए।
विज्ञापन

आंधी के बाद हल्की बरसात हुई। जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। बरसात होने से कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में दिक्कतें हुईं। दिन में धूप भी निकली, लेकिन धूप में पहले जैसी गर्मी नहीं थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
गोला गोकर्णनाथ/ममरी। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। खेतों में खड़ी फसलों को मामूली लाभ पहुंचा है। वहीं, आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। सुबह जहां लोगों ने ठंडक महसूस की, वहीं दोपहर बाद फिर निकली चिलचिलाती धूप से लोग व्याकुल हो उठे। 

आंधी में टिन गिरने से वृद्धा जख्मी
पलियाकलां। ग्राम ढखिया में तेज आंधी से एक घर का टिन गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने टिन हटाकर वृद्धा को बचाया। बीती रात तेज आंधी और बरसात से ग्राम ढखिया की 60 वर्षीय वृद्धा कमला देवी के घर का टिन गिर गया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीणों ने टिन हटाकर उनको निकाला। उनको प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आंधी से दीवार गिरी, तीन लोग घायल
निघासन। क्षेत्र में आई तेज आंधी से गांव राजपुर में दीवार गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
गांव राजपुर निवासी छंगालाल अपनी पत्नी गंगाजली, पांच वर्षीय पुत्री शशि और डेढ़ साल की बेटी किरन के साथ बुधवार रात लेटे हुए थे। रात करीब एक बजे तेज आंधी आने के कारण उसके घर में बनी दीवार गिर गई, जिससे गंगाजली, शशि और किरन दब गई। किसी तरह से परिवार वालों ने उनको बाहर निकाला। परिवार वालों ने सभी को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें