फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी

Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
checking - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रभारी एसपी के आदेश पर जिले भर में चला अभियान
विज्ञापन

बेलरायां चौकी पुलिस के लिए आदेश बेअसर, नहीं की चेकिंग 
प्रभारी एसपी के निर्देश पर सोमवार को जिले में बैंकों और एटीएम पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान बैंक और एटीएम के अंदर मौजूद लोगों की पासबुक और एटीएम कार्ड देखे। संदिग्ध मिले लोगों की तलाशी ली। उधर बेलरायां में चौकी पुलिस ने प्रभारी एसपी के आदेश को धता बता दिया। पुलिस ने जिला सहकारी बैंक की चेकिंग भी नहीं की। 
प्रभारी एसपी/एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जिले की सभी बैंकों और एटीएम पर दोपहर 12 बजे से अभियान चलाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने बैंक के अंदर और बाहर जाने वाले लोगों पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए थे। प्रभारी एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली समेत जिले की पुलिस ने विभिन्न बैंकों और एटीएम पर औचक छापा मारा और वहां मौजूद लोगों की पासबुक, एटीएम आदि देखे। बैंक, एटीएम और उसके आसपास खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उन्हें खूब हड़काया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। नीमगांव एसओ जावेद अख्तर ने पुलिस फोर्स के साथ बैंकों और एटीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, हूटर आदि भी चेक किए। बैंकों और एटीएम के अंदर व बाहर खड़े लोगों की तलाशी ली। पासबुक भी देखीं। 
तिकुनियां। कोतवाली इंचार्ज सत्येंद कुमार सिंह ने इलाहाबाद बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक शाखा की तलाशी ली। सीसीटीवी कैमरे देखे। यूपी ग्रामीण बैंक इलाहाबाद में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे मिले। पंजाब नेशनल बैंक में सीसीटीवी कैमरा ठीक मिला। 
विज्ञापन


आए, देखा और चले गए 
प्रभारी एसपी के आदेश का असर बेलरायां चौकी पुलिस पर नहीं दिखा, जबकि बेलरायां चौकी क्षेत्र में सिर्फ जिला सहकारी बैंक की शाखा है। इस शाखा में काफी भीड़भाड़ भी रहती है। सोमवार को दो सिपाही रोज की तरह बैंक पहुंचे। इधर-उधर देखा और लौट गए। बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक वर्मा ने बताया कि सिपाही प्रतिदिन एक बार बैंक में कुछ देर के लिए आते जरूर हैं। सोमवार को भी सिपाही आए थे। शाखा में इधर-उधर देखकर लौट गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें