फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी से उपभोक्ताओं की नोकझोंक

Thu, 07 May 2015 08:17 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक में उपभोक्ताओं और बैंककर्मियों से बीच नोकझोंक हो गई। नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाकर इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। वहीं सहायक बैंक मैनेजर ने पुलिस को लूट की तहरीर दी लेकिन बाद में वापस ले ली।
विज्ञापन

कस्बा निवासी उपभोक्ता फरचंद ने बताया कि वह काम से इलाहाबाद बैंक गया था। आरोप है कि समय से पहले बैंक का गेट बंद होने के कारण उसने चैनल में पड़ा ताला खोलने को कहा। आरोप है कि इस पर मौजूद गार्ड ने ताला तो खोल दिया बाद में बैंक से धक्का देकर बाहर निकालने लगा। इससे वहां मौजूद अन्य उपभोक्ता भी नाराज हो गए। आरोप है कि वहां पर मौजूद अन्य बैंक कर्मचारी भी आ गए और अभद्रता कर उन्हें बैंक से धक्का देकर बाहर करने लगे। उपभोक्ताओं के मना करने से नाराज बैंक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। इसी बीच वहां कई व्यापारी और उपभोक्ता एकत्रित हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सुलह करानी शुरू कर दी। आरोप है इसी बीच सहायक मैनेजर एके सक्सेना आ गए और उपभोक्ताओं पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। व्यापारियों ने बैंककर्मियों पर आए दिन अभद्रता करने और विरोध करने पर बैंक में लूटपाट का मामला दर्ज कराने की धमकी देते हैं। बैंक कर्मचारियों की कारगुजारी की शिकायत व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने रीजनल मैनेजर समेत उच्च अधिकारियों से की है।
सहायक बैंक मैनेजर एके सक्सेना ने बताया कि गार्ड द्वारा अभद्रता करने की शिकायत तो मिली है, लेकिन बैंक कर्मचारी ने कोई भी शिकायत नहीं की है। यह सच है कि लूट की तहरीर दी थी बाद में वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें