फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा ढहने से बच्चे की पीठ में घुसा सरिया

Tue, 12 May 2015 11:18 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर में मंगलवार को हुए शौचालय का छज्जा देरशाम अचानक ढह गया, जिससे पास में खेल रहे छह वर्र्षीय बच्चे की पीठ में सरिया घुस गया। बच्चे को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी इलाज शुरू करने में कोताही बरती। हालांकि कुछ लोगों के विरोध के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

हैदरनगर निवासी सोनेलाल के छह वर्षीय पुत्र दिलीप मंगलवार की शाम को घर के बाहर ग्राम पंचायत द्वारा पांच साल पूर्व बनाए गए शौचालय के नीचे खेल रहा था। बताते है इसी दौरान तेज हवा के झोंके से शौचालय का छज्जा ढह गया, जिससे निकली करीब चार फुट लंबी सरिया का कुछ हिस्सा दिलीप की पीठ में घुस गया है। बच्चों को पीठ में घुसी सरिया सहित परिवार वाले एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने लापरवाही दिखाते हुए बच्चे को लखनऊ रेफर करने का प्रयास किया, जिस पर बच्चे के पिता सोनेलाल ने गरीबी का हवाला देते हुए यहीं इलाज करने की गुजारिश की। तब तक कुछ लोगों ने भी डॉक्टर से जल्द इलाज करने की गुजारिश की। करीब आधे घंटे की देरी से डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें