फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजूडीहा में दो स्थानों पर लाखों का डाका 

Fri, 03 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस वाले बताकर घर में घुसे थे बदमाश 
विज्ञापन

परिवार वालों को बांधकर पीटा
शोर मचाने पर पांच वर्षीय बच्चे को मार डालने की दी धमकी
गांव बालूडीहा में दीवार कूदकर अजय कुमार श्रीवास्तव के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार वालों को गन प्वाइंट पर ले लिया। सभी को बांधने और पिटाई करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश यहां से नकदी समेत करीब चार लाख के जेवर लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने कुछ दूर स्थित मुर्गीबाड़े पर धावा बोल दिया और वहां कर्मचारियों और उनके परिवार की महिलाओं की पिटाई की। यहां से भी बदमाश नकदी-जेवर समेत करीब एक लाख का माल लूट ले गए।
सदर कोतवाली के गांव बाजूडीहा निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की रात वह पुत्री रेखा और पुत्र अमित के साथ कमरे के बाहर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे के करीब आठ-दस बदमाश पीछे की दीवार कूदकर घर में घुस आए। सभी बदमाशों के पास असलहे थे। बदमाशों ने तीनों को गन प्वाइंट पर लेकर कब्जे में कर लिया और बांध दिया। इसके बाद आंगन में पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ सो रही पुत्रवधू पूनम को दबोच लिया और उसके जेवर उतरवा लिए। बदमाशों ने शोर मचाने पर पुत्र को गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश पूनम को उसके पति के कमरे में ले गए। यहां सभी की पिटाई कर चावियां ले लीं। बदमाशों ने अलमारी खोलकर 20 हजार रुपये, अंगूठी, दो सोने के हार, कमरपेटी, बिछुआ, पुत्र वधू के पहने जेवर, साढ़े आठ हजार की नकदी लूट ली और भाग निकले। यहां से जाने के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर स्थित आरिफ के मुर्गीबाड़े पर धावा बोल दिया। मुर्गीबाड़े की देखरेख कर रहे इदरीश ने बताया कि वह परिवार समेत रहता है। रात करीब दो बजे पहुंचे बदमाशों ने उसकी पत्नी और बच्चों के अलावा दो अन्य नौकरों को असलहों के बल पर कब्जे में ले लिया और पिटाई कर साढ़े छह हजार की नकदी और जेवर लूट ले गए। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लौट आई। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस को भी अगवा करने का किया प्रयास 
करीब डेढ़ घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने अजय कुमार श्रीवास्तव के पौत्र पांच वर्षीय प्रिंस को अगवा कर साथ ले जाने की कोशिश की। प्रिंस की मां पूनम बदमाशों के सामने जब खूब गिड़गिड़ाई तो एक बदमाश के कहने पर उसे छोड़ दिया। 

घटना की जानकारी मुझे नहीं है। चौकी इंचार्ज ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। मामले की जानकारी करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। 
-एमपी सिंह, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें