फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर कॉलेज के बाबू से लूटपाट

Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन
पत्नी के कुंडल नोचे, बच्ची को गोली मारने की दी धमकी
विज्ञापन

क्षेत्र  के गन्ना किसान महाविद्यालय बहादुरनगर के बड़े बाबू को शुक्रवार शाम बदमाशों ने गोमती मोड़ के पास तमंचे के बल पर लूट लिया वहीं पत्नी के कुंडल भी नोच ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना  मोहम्मदी कोतवाली को दी है।
पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बड़े बाबू श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब बाइक से अपनी पत्नी पूजा पांडे और  छह वर्षीय पुत्री पिहू शुक्ला  के साथ अपने घर हिम्मतपुर जा रहे थे तभी गोमती मोड़ से दो सौ मीटर आगे गोला रोड पर पीछे से एक मोटर साइकिल तेज रफ्तार में आई और ओवरटेक करके तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया । बाइक से दो युवक उतरे जबकि एक बाइक पर बैठा रहा, जिसमें एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरे ने पत्नी की पर्स से मंगलसूत्र, दो मोबाइल, ढाई हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड और उनके पहचान पत्र के अलावा बदमाशों ने उसके कान से कुंडल भी नोंच लिए, जिससे उसका कान फट गया और खून बहने लगा। इसको देखकर जब उसकी छह वर्षीय पुत्री पिहू रोने लगी तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने चलते चलते श्रीकांत शुक्ला का मोबाइल भी छीन लिया और गोला की ओर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहरिया चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव ने मौके का निरीक्षण किया है तथा बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।  समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें