फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरस्पीड दौड़ रही बसों पर एआरएम ने लगाया जुर्माना 

Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कंट्रोल रूम की रिपोर्ट में 19 बसों की निकली ओवरस्पीड
विज्ञापन

 दो सौ से लेकर एक हजार रुपये तक का डाला जुर्माना 
लखीमपुर डिपो की करीब 19 बसें रूट पर ओवर स्पीड दौड़ती मिली हैं।  इन बसों के खिलाफ मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने एआरएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर एआरएम ने बसों पर दो सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना डाला है। 
रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके, इसके लिए परिवहन निगम ने अपनी बसों के साथ-साथ अनुबंधित बसों की स्पीड अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर रखी है। साथ ही बसों की गति की मॉनीटरिंग करने के लिए इनमें वीटीएस (व्हीकिल ट्रैकिंग सिस्टम) लगा है लेकिन इन सबके बावजूद चालक रूट पर बसों को ओवर स्पीड में दौड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। लखनऊ कंट्रोल रूम की रिपोर्ट में लखीमपुर डिपो की करीब 19 बसें 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड से दौड़ती मिली हैं।  जिस पर मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा  ने एआरएम लखीमपुर को इन बस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पर एआरएम ने इन बस मालिकों के देयकों में से दो सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की कटौती किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वामी का कहना है कि पहली बार अधिक स्पीड मिलने पर दो सौ रुपये और वार्निग के बाद भी चालकों पर अंकुश न लगाने वाले बस मालिकों के देयकों में से एक एक हजार रुपये तक की कटौती होगी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें