फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- आरोपी युवक पहले भी छेड़छाड़ करने पर जा चुका है जेल
तहसील में कोटे की शिकायत लेकर आई एक महिला को एक व्यक्ति ने उच्चाधिकारियों से मिलाने के बहाने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से महिला के शोर मचाने पर उस युवक ने उसे छोड़ दिया। महिला ने मामले की शिकायत एसओ से की है। हाल ही में आरोपी युवक घर पर एक महिला के साथ छेडछाड़ करने पर जेल भी जा चुका है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला कोटेदार पर राशन न देने की शिकायत लेकर तहसील आई थी। तहसील से कुछ दूरी पर इंडिया मार्का हैंडपंप पर वह पानी पीने लगी। इसी बीच एक युवक वहां आया और तहसील आने का कारण पूछने लगा। आरोप है कि युवक ने महिला से बताया कि तहसील के अधिकारी हमारे घर पर बैठे चाय पी रहे हैं। किसी तरह से महिला को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दरवाजे की कुंडी बंद करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग और पड़ोसी दुकानदार भी आ गए। लोगों को आता हुआ देखकर युवक कुंडी खोलकर भाग गया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उधर, इस बाबत एसओ मनोज सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें