- पुराना बाजार में पहले भी हाथ अजमा चुके हैं चोर, मंदिर से उड़ा लिया दानपात्र
पुराना बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये की आर्टीफिशियल ज्वैलरी पार कर दी। इससे पहले भी चोर इसी बाजार में चोरियां कर चुके हैं। चोरों ने यहां पास में स्थित मठिया मंदिर का दान पात्र चोरी कर लिया था।
पुलिस की सक्रियता को दावे को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने एक बार फिर से पुराना बाजार में मठिया मंदिर के पास स्थित शिवम गुप्ता की शिव शक्ति ज्वैलर्स की दुकान में छत पर से सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरकर लगभग 45 हजार की आर्टीफिशियल ज्वैलरी, बॉक्स, डिब्बा आदि पार कर दिए। दो दिन पहले चोरों ने पास में ही स्थित गेंदनलाल के ज्वैलर्स की दुकान के तालों पर तेजाब डाल दिया था, लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इससे पहले चोर पास में ही स्थित मठिया मंदिर का दानपात्र भी दो बार तोड़कर चोरी कर चुके हैं। युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिनेश यादव, एसआई राजेश सिंह, सुधीर सिंह, अजय यादव, जितेंद्र गौतम आदि ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। लोगों ने शहर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।