फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2015 10:20 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नीची भूड़ निवासी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कन्हैयालाल अग्रवाल के यहां 27 जुलाई की सुबह हुई डकैती के प्रयास में एक और आरोपी राकेश कनौजिया को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि लूट की घटना में राकेश ने अहम भामिका निभाई।
विज्ञापन

11-12 सितंबर की रात में कोतवाल एके उपाध्याय के नेतृत्व में एसआई शंखधर भट्ट अपने दल बल के साथ गश्त पर निकले। मुखबिर की सूचना पर भुसौरिया गांव के पास मोहम्मदी बाईपास रोड पर फरार आरोपी राकेश कनौजिया निवासी मुन्नूगंज को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। इससे पूर्व 27 जुलाई को ही व्यवसायी कन्हैयालाल अग्रवाल के घर डकैती के उद्देश्य से घुसे नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी शिवचरनलाल और मालीनगर निवासी राजेंद्र भुर्जी को मोहल्ले वालों की मदद से मौके पर ही पकड़ा गया था। बाद में संदीप शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें