सशस्त्र सीमा बल एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी चंदनचौकी ने बुधवार रात गश्त के दौरान सारभूसी गांव के नजदीक से काफी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद किया। एसएबसी ने चार लोगों को भी पकड़ा है।
रात में तीन बजे एसएसबी कंपनी कमांडर कुलदीप यादव, एएसआई दीनानाथ, खुशपाल सिंह, जयराज कुमार, अमरेंद्र यादव के साथ पिलर संख्या 150 के पास गश्त कर रहे थे। तभी 15 साइकिलों से तस्कर 28 बोरी खाद, 70 लीटर डीजल और हार्डवेयर का सामान लेकर नेपाल की तरफ जा रहे थे।
एसएसबी टीम के ललकारने पर तस्कर माल छोड़कर भागने लगे। जिसमें एसएसबी ने दैाड़ाकर चार कैरियर को पकड़ लिया। कंपनी कमांडर कुलदीप ने बताया कि पकड़े गए कैरियर ने बताया कि वह पहली बार कैरियर का काम करने आए थे और पकड़ा गया सामान किसी तस्कर का है उन्होंनेे उसका नाम भी बता दिया है।