कोतवाली क्षेत्र के गांव छेड़ीपुर निवासी विजय की हत्या में शामिल मोहम्मदपुर निवासी वरुल्ला को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार अभियुक्त नामजद हैं, जिसमें दो की गिरफ्तारी हो गई। अब पुलिस शेष दो अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
गांव छेड़ीपुर निवासी विजय की 19 सितंबर को हत्या कर उसकी लाश गांव धमौला के पास गन्ने में डाल दी गई थी, जिसे पुलिस ने 23 सितंबर को बरामद कर चार लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुख्य अभियुक्त रहीश उर्फ लाला को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
फूलचंद्र हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धमौला निवासी फूलचंद्र वाल्मीकि की हत्या में नामजद अभियुक्त बदलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फूलचंद्र को एक सप्ताह पूर्व रात में 11 बजे के करीब संदिग्ध अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बदलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।