फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला ‘दहेज की आग’ में जली

Fri, 07 Aug 2015 10:36 PM IST
ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दहेज के कारण एक  महिला को पति ने परिवार के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान ससुराल वाले भी घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर  गांव पहुंचे मायके वालों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव हटवा निवासी चुन्नू ने गुरुवार रात अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी 20 वर्षीय काजोल को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। काजोल को जलता छोड़ पति समेत परिवार के लोग घर से भाग गए। गांव में ही ब्याही काजोल की दूसरी बहन ने अपने घर धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के होलागढ निवासी भाई रमजान को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में काजोल के पिता जहूर अहमद पत्नी और बेटे के साथ वहां पहुंचे तो वहां आग में बुरी तरह झुलसकर तड़पती काजोल मिली। पति समेत उसके परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। जहूर अहमद ने गंभीर हाल काजोल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता जहूर अहमद ने बताया कि बेटी की शादी इसी साल 21 फरवरी को ईसानगर के हटवा गांव निवासी चुन्नू के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी की पहली विदाई केे बाद ही चुन्नू बाइक की मांग करने लगा था। मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण उसने परिवार के साथ मिलकर काजोल को जिंदा जला दिया। जहूर अहमद ने काजोल के पति चुन्नू, ससुर फरजली, सास चंद्रा और जेठ-जेठानी के खिलाफ काजोल को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए ईसानगर पुलिस को तहरीर दी है। ईसानगर पुलिस ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि महिला को जलाकर मार डालने के आरोप के संबंध में तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें