फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने फरधान थाना घेरा

Wed, 11 Feb 2015 07:22 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचल कर अधेड़ की मौत के मामले में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने पर बुधवार को पीड़ित परिवार और ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव लेकर फरधान थाने पहुंच गए और थाना घेर लिया। बाद में एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए गांव लौट गए।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव रतसिया निवासी रामदास (50) साइकिल से लखीमपुर जा रहा था, तभी गन्ना भरकर जा रहे ट्रैक्टर-डनलप ने उसे रौंद दिया। रामदास की मंगलवार को ही जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर ले जाया गया। इसके बाद मृतक के पुत्र लवकुश ने ट्रैक्टर चालक हरिनाम सिंह को नामजद कर थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। बुधवार को मृतक के घरवालों और ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। इस पर मृतक की पत्नी कामिनी देवी, पुत्र लवकुश समेत दर्जनों ग्रामीण एक ट्राली में शव लेकर थाने पहुंच गए और थाना घेर लिया। फरधान में थाना घेरे जाने की सूचना एसपी और एएसपी ने फरधान एसओ संजय सिंह को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद फरधान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और ग्रामीणों को शांत कराया। मामले की सूचना पर सीओ सिटी एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।
हादसे में जख्मी ट्रैक्टर चालक की भी मौत
फरधान। जिस ट्रैक्टर से रतसिया गांव निवासी रामदास की कुचल कर मौत हुई, उस ट्रैक्टर के मालिक अनिरुद्ध सिंह (70) निवासी गांव रतनापुर की लखनऊ में मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक अनिरुद्ध सिंह रविवार को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। मंगलवार की रात को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एसओ फरधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र लवकुश से तहरीर ले गई थी। लवकुश से अपने पिता का अंतिम संस्कार कर शाम हो रिपोर्ट की कॉपी लेने को कहा गया था। ट्रैक्टर चालक हरिनाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और ट्रैक्टर और डनलप को कब्जे में लिया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें