फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो समेत छह लोग नामजद

Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
actor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के मैरिज हाल की दीवार गिराने पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की
विज्ञापन

कस्बे में बन रहे एक पूर्व प्रधान के मैरिज हाल की दीवार गिराने और आपसी विवाद पर पुलिस ने फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो समेत छह लोगों को नामजद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस को विवाद शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस दौरान एक पक्ष ने सिपाही से भी अभद्रता की। 
खैरहनी के पूर्व प्रधान जगदीश गुप्ता ने बताया कि वह ढखेरवा रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास सड़क के उत्तर की तरफ दो माह से अपनी भूमि पर मैरिज हाल का निर्माण करवा रहे हैं। आरोप हैं कि गुरुवार सुबह 12 से अधिक लोग वहां पर पहुंच गए और काम बंद करा दिया। आरोप है कि उन लोगों ने मैरिज हाल की दक्षिण की तरफ बनी करीब 30 फुट लंबी दीवार को भी गिरा दिया। दीवार गिराने से मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने वहां मौजूद सिपाही से अभद्रता भी की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो, उनके भाई अमर सिंह, रामसिंह, पूर्व प्रधान जगदीश गुप्ता, उनके बेटे अवधेश गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता के खिलाफ शांति भंग की आशंका के साथ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं। जगदीश गुप्ता ने बताया कि करीब दो माह से कार्य चल रहा है, किसी ने नहीं रोका, अब मामले को तूल दिया जा रहा है। उधर मंगल ढिल्लो ने बताया कि मैरिज हाल की दीवार उनके खेत में बन रही थी। कई बार रोका गया, जब बात नहीं बनी तो दीवार गिरानी पड़ी । राजस्व निरीक्षक रामदुलारे ने बताया कि भूमि की पैमाइश की गई थी, दीवार मंगल ढिल्लो के खेत में ही बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा का कहना है कि दीवार का निर्माण गलत था या सही इसको राजस्व विभाग तय करेगा पर जबरन दीवार गिराना गलत हैं। सिपाही से कोई अभद्रता नहीं हुई हैं। दोनों पक्षों को शांत कराने में थोड़ा समय जरूर लगा। फिलहाल दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को नामजद किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें