फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के सभी शिक्षकों को दे दी लंबी छुट्टी 

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
शैक्षिक माहौल - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
बांकेगंज के प्राथमिक विद्यालय भरिगवां का मामला  
विज्ञापन

पावना से मिलान करने पर हुआ खुलासा  
  सरकार भले ही बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शैक्षिक माहौल अच्छा बनाने का प्रयास कर रही है, विभागीय अधिकारी इसमें पलीता लगाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि बांकेगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरिगवां के सभी शिक्षकों को एक-एक कर छुट्टी दे डाली, जिससे विद्यालय में ताला पड़ गया। क्योंकि अकेली शिक्षामित्र भी आंदोलन में भाग लेने के लिए स्कूल बंद कर चली गई। इससे बच्चों का भविष्य अधर में पड़ गया है। वहीं सभी शिक्षकों को एक साथ छुट्टी देने को लेकर संबंधित बीईओ भी सवालों के घेरे में हैं, जिन्होंने नियमों की अनदेखी कर शिक्षकों को मातृत्व अवकाश और चाइल्ड केयर लीव दे दी।  
बांकेगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरिगवां में चार शिक्षक गुलशन गंगवार, फरहीन बानो, कुमारी राजेश और संगीता की नियुक्ति है। जबकि एक शिक्षामित्र सुमन देवी कार्यरत हैं। विद्यालय में 199 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बीईओ ने सबसे पहले शिक्षिका फरहीन बानो को पांच जुलाई 2017 से दो सितंबर 2017 तक चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) दी। फिर शिक्षिका संगीता को 10 जुलाई 2017 से चार अक्तूबर 2017 तक सीसीएल अवकाश दे दिया। इसके बाद शिक्षिका कुमारी राजेश को बीईओ ने 27 जुलाई 2017 से 24 अक्तूबर 2017 तक अवकाश दे दिया। यानी एक माह (जुलाई) में ही तीन शिक्षिकाओं को अवकाश दे दिया। इसके बाद अकेले बचे शिक्षिका गुलशन गंगवार को दो अगस्त 2017 से 28 जनवरी 2018 तक मातृत्व अवकाश दिया गया है। अब विद्यालय में एकमात्र शिक्षामित्र सुमन देवी बची हैं, जिनका भविष्य अंधकार में घिरा है। मसलन शिक्षामित्रों के आंदोलन में जाने की वजह से विद्यालय लगातार कई दिनों तक बंद रहा। जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी जानकारी विभागीय मुखिया को नहीं दी, लेकिन लेखा विभाग में पावना बिलों के मिलान से मामला पकड़ में आया।  
विज्ञापन

 
हमारे कार्यकाल में एक भी शिक्षक को अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है। पहले बिजुआ के बीईओ अनुराग मिश्रा के पास चार्ज था, तभी शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत किए गए थे।  
विज्ञापन

रामतिलक वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, बांकेगंज 
 
मामला संज्ञान में आया है। सभी शिक्षकों को एक साथ छुट्टी दिए जाने की बाबत संबंधित बीईओ से जवाब मांगा है। एक शिक्षिका की छुट्टी दो सितंबर तक है। वह विद्यालय ज्वाइन कर लेंगी। भविष्य में ऐसी गलती न हो, जिसके लिए सभी बीईओ को हिदायत दी गई है।  
बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें