फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मृत वृद्ध की शिनाख्त नहीं

Fri, 23 Oct 2015 10:44 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर थाना मैलानी क्षेत्र के खुटार-गोला मार्ग पर टेढ़वा पुल के आगे महुरैना डिपो के पास दुर्घटनाग्रस्त कार के पास मृत मिले अज्ञात वृद्ध (60) की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात खुटार-गोला के बीच स्थित वन निगम के महुरैना डिपो के पास एक कार के पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें मृतकों की शिनाख्त रिछा बरेली निवासी उवैस (22), इसरार (35) और बीसलपुर पीलीभीत के गांव ग्यासपुर निवासी इरशाद (40) के रूप में की गई थी। घटना के वक्त इसरार कार चला रहा था। ये तीनों आपस में दोस्त थे और कमीशन पर धान खरीदते थे। घरवालों के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे ये लोग रिछा से पलिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन वे खुटार-गोला मार्ग पर कैसे पहुंच गए यह कोई नहीं बता सका। दुर्घटनास्थल पर गंभीर हालत में जख्मी मिले 60 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने सीएचसी गोला भिजवाया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी ने बताया कि दूसरे दिन भी उस मृत अज्ञात की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि आसपास के तमाम गांवों में खबर भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए गए। मृतक ने दो शर्ट पहनी थीं। अंदर सफेद तथा ऊपर काले रंग की। पैंट गहरे रंग की थी और हिंदू था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें