फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद हत्या के शक में कब्र से निकाला शव

Mon, 07 Sep 2015 12:42 AM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले संदिग्ध हालात में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई युवती की मां के सनसनीखेज आरोपों के बाद पुलिस ने रविवार को देर रात उसका शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक युवती की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की वरन उसकी बड़ी बेटी के पति ने घरवालों की गैरमौजूदगी में उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतका के आरोपी बहनोई और उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुकरा में रहने वाले हशमुद्दीन की पत्नी बानो ने शाम करीब पांच बजे पुलिस को तहरीर दी कि चार सितंबर की सुबह वह मंझली बेटी सोनम और 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद समीर को घर पर छोड़कर दवा लेने गई थी। करीब साढ़े 11 बजे उसकी बड़ी बेटी का पति मोहम्मद सलमान उसके घर पहुंच गया। सलमान ने उसके बेटे समीर को बहाने से कुछ सामान लाने के लिए घर से बाहर भेज दिया और सोनम के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पहले सोनम को बेड पर बैठाया और फिर उसके गले में दुपट्टे का फंदा बांधकर उसका दूसरा सिरा बेड के ऊपर लगी खूंटी में बांध दिया। इसके बाद घर के बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया कि सोनम ने फांसी लगा ली है।
बानो ने पुलिस को बताया कि वह जब दवा लेकर लौटी तो घटना पता चलने पर उसके होशोहवास गुम हो गए। सलमान और उसके पिता मोहम्मद अरमान ने उस पर जोरदबाव बनाकर आननफानन में सोनम के शव को दफन करा दिया। बाद में उसके बेटे समीर ने उसे बताया कि सोनम ने आत्महत्या नहीं की बल्कि बहनोई सलमान ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद वह रात करीब पौने नौ बजे नायब तहसीलदार रामदेव निषाद के साथ कब्रिस्तान पहुंचे और शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आरोपी सलमान और उसके पिता अरमान को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें