फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिस पलटने से एक की मौत

Mon, 05 Jan 2015 06:56 PM IST
पलियकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया-निघासन मार्ग पर इटैया के पास एक क्वालिस पलटने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पलिया के टेहरा निवासी रोहित क्वालिस संख्या यूपी 31 एच 6206 को लेकर रात करीब 11 बजे सलीमाबाद जा रहे थे, इसी वाहन में मोहल्ले के कुलवंत सिंह का 18 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह भी सवार था। बताते हैं वाहन जब पलिया-निघासन मार्ग पर ग्राम इटैया के पास पहुंचा तो सड़क किनारे पुलिया से टकरा गया और वाहन पलट कर खाई में जा गिरा। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक रोहित जख्मी हो गया। इसके अलावा वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है।
बाइक सवार जख्मी
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग किनारे इटैया गांव के समीप खड़ी ट्रॉली में पीछे से बाइक के घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर छब्बापुरवा में जलसे का रात में आयोजन किया गया था। रात करीब एक बजे जलसा खत्म होने पर बाहर से आए हुए मौलाना को बाइक से पलिया छोड़ने के लिए गांव के जमाल का 22 वर्षीय पुत्र नियाज अहमद गया हुआ था। पलिया से लौटते समय घना कोहरा होने के कारण उसकी बाइक इटैया गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली में घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गन्ने का ओवरलोड ट्रक पलटा
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर सोमवार को ओयल के बेहजम तिराहे पर एक ट्रक पलटकर दो ठेलों पर जा गिरा। ट्रक पलटने से कस्बा निवासी साबिर फंस गया, जिसे लोगों की मदद से ओयल पुलिस ने किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच कई दुकानदारों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
पैसे के अभाव में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव छिछौना निवासी 60 वर्षीय रामगुलाम 21 जनवरी को साइकिल से अजान बाजार गया था, बताते हैं वहां से लौटते समय सहवदीपुर-अजान रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिवारीजनों ने उसे गोला और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन पैसे के अभाव में परिवारीजन जख्मी रामगुलाम को घर ले गए और पैसे की व्यवस्था करने लगे। घरवालों ने बताया कि इस बीच रामगुलाम ने रविवार की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें