फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। दुकान बंद कर बम्हनपुर से बाइक से अपने घर लौट रहे युवक की बाइक निघासन-पलिया रोड पर गन्ना भरी खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र के गांव धोबीपुरवा निवासी 38 वर्षीय सुरेश की बम्हनपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से बिना हेलमेट लगाए अपने गांव वापस लौट रहा था। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर सकटूपुरवा गांव के पास सड़क किनारे एक गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। सुरेश की बाइक इस ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें