फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिलौटी महंत के घर फायरिंग कर दहशत फैलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
19 एलकेएच 9,10
विज्ञापन


लिलौटी महंत के घर फायरिंग कर फैलाई दहशत
पुलिस का हूटर सुन भागे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ क्षेत्र में स्थित लिलौटी नाथ मंदिर के महंत के घर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया। दरवाजा अंदर से बंद देख खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर गालियां देते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे घर के लोग सहम गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

महंत रोहित गिरी ने बताया कि वह लिलौटीनाथ मंदिर स्थित अपने मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। गाली गलौज करते हुए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा न खोलेने पर उसे तोड़ने की कोशिश की। सफल न होने पर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर दशहत फैला दी। गोलियां उनके मकान में भी जा धंसी। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंच गई। हूटर की आवाज सुन पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग निकले। महंत के आवास पर हुई फायरिंग से पुलिस महकमा हरकत में आ गया। इंस्पेक्टर फूलबेहड़ इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर, महेवागंज चौकी प्रभारी अवधेश यादव, सुंदरवल चौकी प्रभारी सुनील सिंह फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मौका मुआयना कर महंत से घटना की जानकारी ली। महंत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें