फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना छीलने गई किशोरी से खेत मालिक ने किया रेप

विज्ञापन
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
विज्ञापन
धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

खेत में गन्ने की छिलाई करने शनिवार की शाम को गई एक 13 वर्षीय किशोरी को खेत स्वामी ने दबोच लिया और रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गांव के अन्य साथी मजदूरों के साथ खेत में गन्ना छीलने गई थी। साथी मजदूर अपने-अपने हिस्से का काम खत्म होने पर घर लौट गए। अपने हिस्से का काम निबटाने को पुत्री खेत पर अकेली रह गई। पुत्री को अकेला पाकर खेत मालिक धर्मपाल ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी रोती बिलखती घर पहुंची। घरवालों को पूरी घटना बताई। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग किशोरी को लेकर शनिवार की ही रात कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी धर्मपाल के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को लौखनिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है, रविवार होने के कारण एक्सरे आदि नहीं हो सका है। इससे अभी रेप के बावत कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें