फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यूनियन के मैनेजर को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लहरपुर बस अड्डे पर टिकट बनवाने को लेकर मैनेजर और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने मैनेजर की पिटाई कर दी और सिर पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल मैनेजर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजनगर निवासी माजिद अली ने बताया कि वह लहरपुर बस अड्डे पर मैनेजर है। सोमवार की सुबह 11 बजे थाना खीरी के गांव सढ़ौना निवासी रीशू सिंह से उसकी टिकट बनवाने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर नाराज रीशू सिंह ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पास में पड़ी ईंट उठाकर सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फूट गया। शोर शराबा होने पर आसपास के कई लोग और यात्री आ गए। इस पर आरोपी मौके से भाग निकला। घायल मैनेजर ने सदर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी रीशू सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें